फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: देवी के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ी भीड़

Mon, 12 Oct 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
नवरात्र पर माता मिढुरिन देवी धाम मंदिर में माता रानी की पूजा करते भक्त। 
विज्ञापन
रायबरेली। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को देवी मंदिरों में घंटे और घड़ियालों की गूंज रही। भक्तों ने मां के जयकारे लगाते हुए पूजा-अर्चना की। घरों में कलश की स्थापना की गई। मां के दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा हुई।
विज्ञापन


शहर के मंशा देवी, चंपा देवी, मढ़ी देवी, काली माता मंदिर में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जिले के अलावा पड़ोसी जनपदों से भी श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही भक्तों का जमावड़ा लग गया। पूरे दिन दुर्गा मंदिरों में हवन, पूजन-अर्चन, मंत्रोच्चारण और पाठ चलता रहा।

घरों में भी भक्तों ने मां का दरबार सजाया। कलश स्थापना करने के साथ ही पूरे परिवार के साथ भक्तों ने पूजा अर्चना की। मंदिरों में धूप, हवन, फूलों की सुगंध और घंटे की ध्वनि से सभी भक्त मां की भक्ति के रंग में रंग गए। इस दौरान मंदिर परिसर के आसपास देवी गीतों और भजन-कीर्तन की धूम रही। परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बा स्थित मिढुरिन देवी मंदिर में भी भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना किया।
विज्ञापन



आकर्षण का केंद्र बने पूजा पंडाल
मंदिरों के साथ ही जगह-जगह पंडालों में भी पूजा अर्चना के लिए लोग उमड़ रहे हैं। शहर में करीब 30 से ज्यादा स्थानों पर पंडाल सजाए गए हैं। इसमें आचार्य द्विवेदी नगर, नेहरू नगर, इंदिरा नगर, कैपरगंज, छोटी बाजार, प्रगतिपुरम, राजकीय कॉलोनी, साकेत नगर आदि स्थानों पर पंडालों में मंत्रोच्चारण के साथ दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है। मुंशीगंज कस्बे में भी पूजा पंडाल सजाए गए।

नवरात्र पर माता मिढुरिन देवी धाम मंदिर में माता रानी की पूजा करते भक्त। 

नवरात्र पर माता मिढुरिन देवी धाम मंदिर में माता रानी की पूजा करते भक्त। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें