लालगंज। राजकीय कृषि बीज भंडार पर मंगलवार को गेहूं का बीज लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही कतार लगी रही। पंजीकरण और आधार कार्ड सत्यापन के बाद बीज वितरित किया गया। प्रभारी असित प्रकाश शुक्ला ने बताया कि इस बार 10 क्विंटल 60 किलोग्राम बीज वितरण का लक्ष्य है, जबकि अब तक करीब 500 क्विंटल वितरण हो चुका है। डीबीडब्ल्यू-222, 327 और 303 प्रजातियों का बीज मिलना है, लेकिन फिलहाल डीबीडब्ल्यू-327 उपलब्ध है। अन्य प्रजातियों का बीज आने पर वितरण होगा। किसानों को 14 पैकेट चना, 11 मसूर, तीन मटर और सरसों की 282 मिनी किट निशुल्क दी गई हैं। किसान दीपू तिवारी को मशीन में खराबी के कारण सोमवार को बीज नहीं मिला था। मंगलवार को उन्हें बीज मिल गया।