फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ओपीडी में भीड़, 1800 मरीजों ने कराया इलाज

Thu, 21 Aug 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बुखार, डायरिया और सीने में दर्द का कहर जारी है। हालत बिगड़ने पर बुधवार को 21 से अधिक मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीने में दर्द उठने के बाद पांच मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। ओपीडी में 1800 से अधिक मरीज चिकित्सीय सलाह लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


बुधवार को बुखार और डायरिया के चपेट में आने के बाद शालिनी (30), रंजना (38), शैलेंद्र (52), रामावती (49), खुशी (12), शिवानी (6), अनामिका (7), श्याम (42), रजनीश (82), चांदनी (20) समेत 21 से अधिक रोगियों को भर्ती कराया गया। इसके अलावा सीने में दर्द उठने के बाद मुख्तार अहमद (60), शांत (61), फूला देवी (75) समेत पांच मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, ओपीडी में सुबह से ही भीड़ देखने को मिली। परचा बनवाने के बाद ओपीडी कक्षों के बाहर बारी आने का घंटों इंतजार किया। दवा काउंटर के साथ ही ब्लड की जांच कराने के लिए पैथोलॉजी में भी लंबी लाइन लगी रही। मेडिसिन विभाग में डॉ. गौरव त्रिवेदी, डॉ. प्रदीप कुमार, ह्दय रोग विभाग में डॉ. सलीम सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों को सलाह दी।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण मरीज बढ़े हैं। अस्पताल में जांच और इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त हैं। लोग एहतियात बरतें। समस्या होने पर मरीज को समय से अस्पताल पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें