फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर मस्त, गेहूं तौलाने के लिए भटक रहे पांच हजार किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊंचाहार और रोहनियां ब्लॉक में गेहूं खरीद व्यवस्था मजाक बनती जा रही है। गेहूं तौलाने के लिए पांच हजार किसान क्रय केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं। कहीं पर बोरे तो कहीं पर भंडारण की समस्या बताकर किसानों को वापस किया जा रहा है। यही नहीं कुछ केंद्रों पर व्यापारियों का गेहूं खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

ऊंचाहार व रोहनियां ब्लॉक में पीसीएस के पांच गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं खरीद केंद्रों पर कोरोना संक्रमण के डर से कोई भी अधिकारी जांच करने नहीं पहुंच रहा है। खानापूर्ति के लिए निरीक्षण पंजिका ऑफिस में मंगाकर लिखा पढ़ी की जा रही है।
यही कारण हैं कि खरीद केंद्रों पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। कहीं उठान न होने से तो कहीं बोरा न होने से खरीद बंद है। अधिकारियों की उदासीनता के चलते केंद्र प्रभारियों के भी हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारियों द्वारा डेढ़ सौ रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से कमीशन लेकर व्यापारियों का गेहूं खरीदने की बात भी सामने आ रही है। इतना ही नही केंद्र प्रभारियों के इस कारनामे में पीसीएफ व सहकारिता विभाग एक अधिकारियों का भी अहम किरदार बताया जा रहा है।
कमीशन की रकम इन अधिकारियों की जेब में भी जा रही है। इससे क्षेत्र का किसान सरकार के मूल्य समर्थन योजना के लाभ नहीं पा रहा है। किसान कई दिनों तक खरीद केंद्र के चक्कर काटने के बाद व्यापारियों के हाथ गेहूं बेचने पर मजबूर है।
इससे किसान की जगह व्यापारी सस्ते मूल्य पर गेहूं खरीदकर मूल्य समर्थन योजना का का लाभ उठा रहा है। साधन सहकारी समिति मतरौली में उठान न होने से खरीद बंद है तो साधन सहकारी समिति रोहनियां व पीसीएफ क्रय केंद्र ऊंचाहार में बोरा नहीं है।
कमीशन के चक्कर में व्यापारियों का बिक जाता गेहूं
क्षेत्र के किसान शिवकरन मौर्य, राजेंद्र सिंह, अवधेश कुमार, रामेश्वर, सनील कुमार, रमाकांत, हृदय बहादुर ने बताया कि खरीद केंद्रों पर बिचौलियों का गेहूं खरीदा जा रहा है।
कभी बोरा न होने तो कभी उठान न होने की बात कहकर टाल दिया जाता है। केंद्रों पर चक्कर लगाने के बावजूद बिकवाली नहीं हो पा रही है। व्यापारियों का गेहूं कमीशन के चक्कर में आसानी से खरीद लिया जाता है।
गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। गेहूं उठान व बोरों को उपलब्ध कराने के लिए पीसीएफ को निर्देशित किया गया है। जल्द ही खरीद शुरू हो जाएगी। यदि केंद्र प्रभारी व्यापारियों का गेहूूं खरीद रहे हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी। जांच सही मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- राजेंद्र शुक्ला, एसडीएम ऊंचाहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें