फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में ईरानी गैंग के चार और सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
मुठभेड़ में जमीन पर घायल पड़े बदमाश। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। एसओजी और डलमऊ कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान ईरानी गैंग के चार और बदमाशों को दबोच लिया। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग भी हुई। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में दो बदमाशों को पैर में गोली लगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक चारों बदमाश कार पर सवार होकर मध्य प्रदेश भागने की फिराक में थे। घायल बदमाशों को सीएचसी डलमऊ के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान दो बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया था। जबकि अन्य लुटेरे फरार हो गए थे। इनकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगी थीं।
विज्ञापन

इसी दौरान शनिवार को एसओजी प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी और डलमऊ कोतवाल पंकज त्रिपाठी, सूची चौकी इंचार्ज प्रवीर गौतम को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार बदमाश कार पर सवार होकर डलमऊ से लालगंज होते हुए मध्य प्रदेश भागने की फिराक में हैं।
इस सूचना पर पुलिस ने डलमऊ-लालगंज मार्ग स्थित कनहा गांव के पास घेराबंदी कर ली। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई।
एसओजी प्रभारी ने बताया कि पुलिस की फायरिंग में मध्य प्रदेश प्रांत के उमरिया जिले के रहने वाले इरफान अली, इजमाम अली के दाहिने पैर में गोली लगी है। दोनों जौनपुर जिले के शाहगंज में रह रहे थे।
मुठभेड़ के बाद दोनों को सीएचसी डलमऊ पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि घायल इरफान अली के पिता पठान के अलावा फतेहगढ़ के रहने वाले राहुल सक्सेना को भी पकड़ा गया है। ये सभी ईरानी गैंग के सदस्य हैं। इनके पास से एक कार व दो तमंचे भी बरामद हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पुुलिस मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को पकड़ा गया है। इसमें दो बदमाशों को गोली लगी है। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें