कुरौली गांव निवासी नंदकिशोर पासी किसानी करता है। सुबह उसका एवं जिला पंचायत सदस्य के भाई से नाली को लेकर नंदकिशोर से विवाद हो गया। इस पर जिला पंचायत सदस्य के भाई ने नंदकिशोर की पिटाई कर दी। पति को बचाने पहुंची पत्नी सुनीता को भी पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में दंपती घायल हो गए।
कार्यवाहक थानेदार हरिकेश पाठक का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
उधर जगतपुर थाना क्षेत्र के हेवतहा नेवढ़िया गांव निवासी प्रदीप साहू को गांव के बाहर प्रधान पद के हारे प्रत्याशी बाबूलाल पासी ने साथियों के साथ वोट न देने पर धमकाने लगे।
इसी बीच प्रधान दल बहादुर सिंह अपने पोते शुभम के साथ पहुंच गए। प्रधान और उसके पोते ने हारे प्रत्याशी को विवाद करने से रोका। बस इतनी सी बात पर हारे प्रत्याशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम प्रधान दल बहादुर और उसके पोते की पिटाई कर दी। इसमें शुभम को अधिक चोटें आई।
शुभम का सीएचसी में इलाज कराया गया। थानेदार कमलेश पांडेय का कहना है कि गांव के ही हारे प्रत्याशी बाबूलाल पासी और सुभाष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी।