फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत

Sun, 12 Jul 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग जब तक उसे अस्पताल पहुंचाते, तब तक उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हेलमेट का पट्टा खुला था। इस वजह से हेल्मेट सिर से निकलकर दूर जाकर गिरा।
विज्ञापन


लखनऊ जिले के बल्दीखेड़ा कृष्णानगर निवासी सुजीत कुमार (22) पुत्र रामभजन बाइक से अपनी ससुराल शिवगढ़ आ रहा था।

बाइक की गति तेज होने के कारण लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर बछरावां कस्बे में बने ओवरब्रिज की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक बाइक के साथ काफी दूर तक घिसटता हुआ चला गया।

इस दौरान हेलमेट निकल जाने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। इससे उसकी घटना के कुछ देर बाद मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदारों ने बताया कि वह घर पर रहकर खेती करता था। एसओ आरपी रावत ने बताया कि मृतक के जेब से मिले मोबाइल नंबर पर उसके घर वालों को सूचना दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें