फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या, शव रेल ट्रैक पर फेंका

Fri, 04 Aug 2017 11:57 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
खीरों थाना क्षेत्र में शुक्रवार को निहस्था हॉल्ट के पास रैल ट्रैक पर एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या कर उसका शव ट्रैक पर फेंकने की आशंका जताई जा रही है। शव दो हिस्सों में बंटा था। आधा धड़ पटरी के अंदर व सिर का हिस्सा बाहर था। गेटमैन की सूचना पर जीआरपी और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट और शव की पहचान के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी।
निहस्था गांव के ग्रामीण सुबह नित्यक्रिया के लिए रेल पटरी की तरफ गए थे। निहस्था हॉल्ट के पूरब में 25 मीटर दूर ट्रैक पर लगभग 50 वर्षीय एक अधेड़ का शव दो हिस्सों में कटा पड़ा देखा तो दंग रह गए। मामले की जानकारी पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। शव का धड़ पटरी के अंदर व सिर बाहर था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना निहस्था रेल क्रॉसिंग के गेट नंबर 78 सी पर तैनात गेटमैन लक्ष्मन प्रसाद को दी। गेटमैन ने इसकी सूचना डलमऊ रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी को दी। जीआरपी के साथ ही खीरों पुलिस मौैके पर पहुंची। जांच के बाद पता चला कि घटनास्थल थाना क्षेत्र में आता है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शरीर पर काली-सफेद चेकदार शर्ट व नीले रंग की चेकदार लुंगी तथा पैरों में प्लॉस्टिक की चप्पले थीं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हत्या करने के बाद अधेड़ के शव को रैल ट्रैक पर फेंका गया है। थानेदार संजय सिंह का कहना है कि अधेड़ की हत्या की गई है या नहीं, यह पीएम रिपोर्ट और शव की पहचान होने के बाद स्पष्ट होगा। मामले की पड़ताल की जा रही है। शव की पहचान कराने के लिए पड़ोसी जनपदों की पुलिस से संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन


रेल ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर गेटमैन तत्काल मौके पर पहुंचा। इस दौरान रेल लाइन पर इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन आने वाली थी। गेटमैन ने लाल झंडी लगाकर ट्रेन को रोकवा दिया तथा इसकी सूचना रेलवे पुलिस डलमऊ को दी, जिसके बाद हेड कांस्टेबल रमेश कुमार के साथ रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के शव कब्जे में लेने के बाद जीआरपी के जवान वापस चले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें