महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को मायके से ससुराल लौट रही महिला किसी बात पर नाराज होकर नहर में कूद गई। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोर की मदद से नहर में महिला की तलाश करवा रही है।
महिला की चप्पलें व मोबाइल नहर पटरी पर पड़े मिले। महराजगंज के हिलहा गांव में त्रिभुवन सिंह की शादी खेखरूवा गांव निवासी चंद्रमोल सिंह की लड़की अजय कुमारी से हुई थी।
सोमवार को अजय कुमारी अपने मायके खेखरूवा से ससुराल आ रही थी। वह टेम्पो से मऊ नहर पर उतरी और जौनपुर ब्रांच में कूद गई। नहर की पटरी पर उसकी चप्पलें व मोबाइल पड़े मिले।
घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है। कोतवाल कुलदीप तिवारी का कहना है कि महिला की खोजबीन कराई जा रही है।