फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की डंडे से पीटकर हत्या

Fri, 23 Sep 2016 11:23 PM IST
रायबरेली
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या के बाद बिलखते परिवारीजन।। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बछरावां थानाक्षेत्र में गुरुवार की रात सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर तार-तार हो गई। चारपाई पर सो रही एक महिला की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते जेठ ने बेटों संग वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


सुबह महिला के मृत अवस्था में पाए जाने से सनसनी फैल गई। वारदात की सूचना एसपी विनय यादव फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी पकड़ से दूर हैं।

जानकारी के मुताबिक बछरावां थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की रहने वाली मालती (45) पत्नी इंद्रपाल रात में घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। वहीं अन्य परिवारीजन छत पर सो रहे थे। सुबह मालती चारपाई पर मृत अवस्था में पाई गई। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर एसपी विनय यादव के अलावा थानेदार अरविंद पांडेय के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने पूरे मामले की पड़ताल की। पति इंद्रपाल के मुताबिक उसके भाई कृष्णपाल व उसके बेटे प्रदीप कुमार, कुलदीप कुमार ने रात में डंडे से पीट-पीटकर उसकी पत्नी की हत्या कर दी।

पति का आरोप है कि पुरानी रंजिश में मर्डर किया गया है। महिला की मौत से नाते-रिश्तेदारों का घर पर जमावड़ा लग गया। सभी रो-रोकर बेहाल थे। थानेदार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

एसपी विनय यादव ने बताया कि पुरानी रंजिश में हत्या किए जाने की बात आई है। हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। गौरतलब है कि दो दिन पहले बछरावां थाना क्षेत्र में ही एक भट्ठा व्यवसायी को गोली मार दी गई थी, जिसका इलाज लखनऊ ट्रामा सेंटर में चल रहा है। इस जानलेवा हमले के आरोपी अब तक पकड़ से दूर हैं। वहीं गुरुवार की रात फिर एक महिला की हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें