फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसी में डूबने से दो की मौत

Fri, 23 Sep 2016 11:22 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। जिउतिया व्रत पर मां के साथ बांसी नदी में स्नान करने गए शुक्रवार की शाम एक लड़के और एक लड़की की डूबने से मौत हो गई। इन हादसों के बाद सेवरही के दमकल घाट और बिहार के शमसेरवा गांव में हाहाकार मच गया।
विज्ञापन


तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही कस्बे के मालवीय नगर मुहल्ला निवासी जगरनाथ चौबे के घर की व्रती महिलाएं कस्बे के पास स्थित दमकल घाट पर शाम पांच बजे स्नान करने गई थीं। महिलाओं के साथ ही जगरनाथ की 13 वर्षीया पुत्री रिया भी नहा रही थी। अचानक बच्ची डूबने लगी। जब तक लोग उसे बचाने का प्रयास करते वह गहरे पानी में डूब गई। लोगों ने बहुत प्रयास के बाद नदी से उसका शव बाहर निकाला।
जटहा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पडरौना कोतवाली की सीमा से सटे बिहार प्रांत के धनहा थाना क्षेत्र के शमसेरवा गांव निवासी सुरेंद्र पटेल का दस वर्षीय पुत्र सूरज अपनी मां सुखिया देवी के साथ शुक्रवार की शाम पांच बजे गांव के पास बांसी नदी में नहाने गया था। नहाते वक्त वह गहरे पानी में डूब गया। करीब आधे घंटे की तलाश के बाद उसे बाहर निकाला गया। परिवारवाले इलाज के लिए मधुबनी बाजार के स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां डॉक्टर रविंद्र मिश्र ने मृत घोषित कर दिया। इससे पहले भी सुरेंद्र पटेल के दो बेटों की तीन वर्ष के अंदर डूबने से मौत हो चुकी है। हादसे से दोनों जगह हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें