फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में वीडीओ को पीटा

Tue, 23 Jun 2015 12:13 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों ब्लॉक क्षेत्र के मेड़ौली गांव में सोमवार को खुली बैठक के दौरान वीडीओ की जमकर धुनाई हुई। मां-बेटी ने बीडीओ के सामने ही वीडीओ को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। महिला का गुस्सा देख अफसर बीचबचाव की हिम्मत नहीं जुटा सके। ग्रामीणों के आगे आने पर वीडीओ की जान बची।
विज्ञापन


मेड़ौली गांव में सोमवार को खुली बैठक चल रही थी। इसमें ब्लॉक के अफसरों के साथ ग्रामीण भी मौजूद थे। गांव की ही एक महिला और उसकी बेटी ने वीडीओ संतशरण पर हमला कर दिया।

 दोनों ने डंडा लेकर उन्हें दौड़ा लिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, दोनों ने वीडीओ की जमकर पिटाई कर दी। यह देख अधिकारी हक्का-बक्का रह गए। मां-बेटी का गुस्सा देख अधिकारी बीचबचाव की हिम्मत नहीं जुटा सके।
विज्ञापन


 ग्रामीणों के आगे आने के बाद बीडीओ दिनेश कुमार यादव ने मां-बेटी को शांत कराया। पिटाई करने वाली महिला और उसकी बेटी का कहना है कि वीडीओ की वजह से उसे आवास और पेंशन योजना का लाभ नहीं मिला है।

 जबकि वीडीओ संतशरण का कहना है कि दोनों ने गलत आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की। बीडीओ दिनेश कुमार यादव ने बताया कि सूचना पुलिस को दे दी गई है।

उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है। मां-बेटी के आरोपों की जांच कराई जाएगी। साथ ही वीडीओ को पीटने के मामले में दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें