अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने किसान को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। फुरसतगंज कस्बा निवासी अनिल कुमार (30) किसी काम से साइकिल से फुरसतगंज चौराहा जा रहा था। इसी दौरान रायबरेली से जायस की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अनिल को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल रायबरेली पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। थानेदार प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।