फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत तीन यात्रियों से एक लाख की लूट

Sun, 16 Oct 2016 11:25 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
Railway Passengers - फोटो : demo
विज्ञापन
 ट्रेनों में सक्रिय जहरखुरानों ने रविवार को मालदा और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में एक महिला समेत तीन यात्रियों को बेहोश कर करीब एक लाख का सामान पार कर दिया। तीनों को बेहोशी की हालत में रायबरेली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के विश्वनाथगंज बाजार निवासी मंगेश (32) दिल्ली में नौकरी करता है। वह मालदा एक्सप्रेस से अपने गांव जा रहा था। उसे प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतरना था, इसी बीच जहरखुरानों ने उसे बेहोश कर नौ हजार रुपये नकद समेत करीब 30 हजार का सामान पार कर दिया।

महराजगंज थाना क्षेत्र के थुलवासां की रहने वाली रामावती (35) आनंद विहार रेलवे स्टेशन से रायबरेली आने के लिए मालदा एक्सप्रेस में बैठी थी। ट्रेन में ही उसे भी जहरखुरानों ने अपना शिकार बना लिया। महिला को बेहोश कर सोने का लॉकेट और नगदी समेत करीब 35 हजार रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


वहीं प्रतापगढ़ जिले के पूरे बैरीसाल का रहने वाला राजू काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से प्रतापगढ़ जा रहा था। उसे अंतू रेलवे स्टेशन पर उतरना था। इससे पहले ही रास्ते में जहरखुरानों ने उसे बेहोश कर दिया और सामान लेकर भाग निकले।

राजू के मुताबिक एक नया मोबाइल सेट, नगदी और कपड़ों समेत 35 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ। दोनों ट्रेनें रायबरेली पहुंची तो जीआरपी ने यात्रियों को बेहोशी की हालत में उतार कर जिला अस्पताल पहुंचाया।

साथ ही इसकी सूचना परिवारीजनों को दी। जीआरपी थानेदार चेतराम वर्मा का कहना है कि  जहरखुरानों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें