फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला युवक का शव

Tue, 07 Jul 2015 12:01 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को नवनिर्मित खाली मकान में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में फांसी से लटकता पाया गया। घटना की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना के दो घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन


रविवार को वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने जा रहा था, लेकिन ट्रेन छूट जाने के कारण वह नहीं जा सका था। घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है।

डलमऊ के कनहा गांव निवासी परमेश्वर (20) पुत्र प्यारेलाल घर पर पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। परिवारीजनों ने बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने जा रहा था।

 रविवार को वह ट्रेन पकड़ने के लिए गया था, लेकिन ट्रेन छूट जाने से वह बाहर नहीं जा सका। मां विमला देवी ने बताया कि दोपहर में उसके मोबाइल में फोन आया।

वह बात करते हुए गांव के बाहर नव निर्मित मकान में चला गया। जब काफी देर तक वापस नहीं आया तो छोटा भाई सोनू देखने गया। परमेश्वर का शव पंखे के हुक से रस्सी के सहारे फांसी पर लटका देख व रोते हुए घर पहुंचा। 
विज्ञापन


परिवारीजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पर वह मौके पर नहीं पहुंची। कोतवाली प्रभारी एसपी उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिली है। सिपाहियों को मौके पर भेजा गया है। शव का पीएम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें