थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक युवक ने आत्मदाह कर लिया। क्षेत्र के दुर्गाखेड़ा मजरे नींवा गांव निवासी बद्री प्रसाद (35) मजदूरी करता था। बताते हैं कि देर रात उसने घर में अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। चीख पुकार पर परिवारीजनों और ग्रामीणों को इसका पता चला। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई।
परिवारीजन उसे सीएचसी ले जाते इससे पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यवाहक थानेदार आरआर कुशवाहा ने बताया कि युवक ने आत्मदाह किया है। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद सच्चाई का पता चल सकेगा।