फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन फॉर्म भरवाने गई महिला से किया दुष्कर्म

Wed, 28 Sep 2016 12:01 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
Rape - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जगतपुर क्षेत्र में मंगलवार को गांव के ही एक व्यक्ति के घर पेंशन का फॉर्म भरवाने गई महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर महिला को मारापीटा। इससे उसके कपड़े फट गए। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण दौड़, लेकिन आरोपी घर की दीवार फांदकर भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश में जुटी है। जगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का पति दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। गांव का ही रहने वाला एक व्यक्ति महिला से समाजवादी पेंशन दिलाने का वादा किया था।

युवक ब्लॉक जगतपुर में रहकर लोगों के कार्य कराता है। सोमवार को महिला पेंशन योजना का फॉर्म भरवाने आरोपी के घर गई थी। घटना के समय आरोपी के घर में कोई नहीं था। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, विरोध करने पर मारापीटा।
विज्ञापन


पीड़िता के चीखने चिल्लाने पर आरोपी अपने घर की दीवार फांदकर भाग निकला। डरी सहमी महिला ने घटना की तहरीर थाने में दी है। एसओ बीएन यादव ने बताया कि गांव के ही सुरेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें