फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से अश्लील बात करने वाला दरोगा सस्पेंड

Thu, 13 Oct 2016 12:07 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
दरोगा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आखिरकार देर से ही सही, युवती से अश्लील बात करने वाले दरोगा रणजीत सिंह को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। वहीं पूरे प्रकरण की जांच सीओ महराजगंज को सौंपी गई है। एसपी विनय यादव का कहना है कि पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हरचंदपुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने हरचंदपुर थाने में तैनात थानेदार रणजीत सिंह पर अश्लील बातें करने का आरोप लगा एसपी को बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सुनाई थी। इस पर एसपी ने रणजीत सिंह को थाने से हटा दिया था।

इसके बाद पेशकार आरके सिंह को हरचंदपुर थानेदार की जिम्मेदारी सौंपी थी। साथ ही एसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ महराजगंज गोपीनाथ को सौंपी थी। यही नहीं बाद में रणजीत को लाइन हाजिर भी कर दिया था। अब दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
सूत्रों की मानें तो पीड़ित परिवार से इस बाबत पूछताछ की जा रही है। यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना है। एसपी का कहना है कि दरोगा को लाइन हाजिर करने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। उस पर युवती से अश्लील बातें करने का आरोप था। पूरे मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है। मामले में उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें