फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की हत्या, शव बैग में भर नहर में फेंका

Sat, 09 Apr 2016 11:31 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे

सार

- बसंतपुर सकतपुर गांव के पास जौनपुर ब्रांच नहर में मिली लाश
- मृतका की शिनाख्त में जुटी पुलिस, गले व चेहरे पर चोट के निशान
- अमेठी के एसपी, एएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
विज्ञापन
रायबरेली में शनिवार जौनपुर ब्रांच नहर में बैग में मिले किशोरी के शव के मामले में जांच करते एसपी अमेठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के शिवतरनगंज थाना क्षेत्र में बसंतपुर सकतपुर गांव के पास जौनपुर ब्रांच नहर में शनिवार सुबह बैग में किशोरी का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने किशोरी की हत्या कर शव बैग में भरकर नहर में फेंकने की आशंका जताई है। उसके गले व चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन


अमेठी जिले के एसपी, एएसपी, सीओ व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। मृतका की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। आसपास के थानों की पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

शिवतरगंज थाना क्षेत्र के बसंतरपुर-सकतपुर गांव के पास शारदा नहर खंड-28 जौनपुर ब्रांच नहर किनारे गांव के लोगों ने शनिवार सुबह एक बैग देखा। बैग आधा पानी में जबकि आधा बाहर था। उन्होंने इसकी सूचना सूचना ग्राम प्रधान को दी।
विज्ञापन


प्रधान ने शिवरतनगंज पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बैग को खोलवाया तो उसके अंदर एक 14 वर्षीय किशोरी का शव मिला। अमेठी के एसपी हीरालाल, एएसपी टीएन त्रिपाठी व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। लेकिन मृतका की शिनाख्त नहीं हुई।

एसओ शिवरतनगंज दिनेश यादव ने बताया कि शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए बाराबंकी व रायबरेली जिले के थानों की पुलिस को सूचना दी गई है। हत्या के बाद किशोरी के शव को बैग में भरकर नहर में फेंके जाने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के अन्य कारणों का पता चल सकेगा। शिनाख्त कराई जा रही है। 

किशोरी की लाश ने कई सवाल खडे़ कर दिए हैं। उसकी हत्या क्यों की गई, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हैं। कहीं रेप करने के बाद तो हत्या नहीं की गई या फिर प्रापर्टी के लालच में अपनों ने ही उसे मौत की नींद सुला दिया है। यह भी आशंका है कि किसी सपनों को पूरा करने के लिए उसकी बलि भी चढ़ाई गई हो।

शिवरतनगंज पुलिस के मुताबिक इन तीन बिंदुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। एसओ शिवतरनगंज दिनेश यादव का कहना है कि कुछ भी संभव है। जौनपुर नहर ब्रांच में मिले किशोरी के शव का पोस्टमार्टम 72 घंटे बाद कराया जाएगा। पुलिस के अनुसार अज्ञात शव को 72 घंटे शिनाख्त के लिए रखने के बाद ही पीएम कराया जाता है।

शव का पीएम होने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ सकेगा। बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ थाने की पुलिस शव की शिनाख्त करने के लिए आई है। क्योंकि इस थाने में एक किशोरी की गुमशुदगी दर्ज है। समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें