फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में शिक्षिका की सांसें थमीं

Sat, 18 Jul 2015 08:55 PM IST
रायबरेली / अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोखर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक शिक्षिका की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। कोतवाली पुलिस ने शिक्षिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मुंशीगंज कस्बा निवासी हजारीलाल की 24 वर्षीय पुत्री संतोष कुमारी कस्बे के पब्लिक स्कूल में शिक्षिका थी। रात में उसकी तबियत खराब होने पर परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला संदिग्ध होने पर चिकित्सक ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जबकि परिवारीजनों का कहना है कि पेट दर्द होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भदोखर एसओ एसएन यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कोई तहरीर नहीं मिली है। सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें