फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की मौत पर बवाल, पुलिस को शव उठाने से रोका

Wed, 18 Nov 2015 11:27 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवारीजनों और ग्रामीणों ने न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि पुलिस को शव उठाने से मना कर दिया। इस दौरान पुलिस के साथ ग्रामीणों की तीखी तकरार हुई। लोगों ने पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन


बवाल बढ़ने पर डीह थाने की फोर्स भी पहुंची। इस दौरान काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। बाद में पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। मामा ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।

चालक वाहन समेत भाग गया। डीह थाना क्षेत्र के पूरे लक्ष्मी नरायन मजरे गोपालपुर गांव निवासी विशाल सिंह उर्फ कुशल सिंह (16) सर्वोदय विद्या पीठ इंटर कॉलेज सलोन में कक्षा नौ का छात्र था।
विज्ञापन


रोहित बचपन से ही अपने मामा के गांव पूरे लक्ष्मी नरायन में रह रहा था। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। दोपहर बाद रोहित साइकिल से घर जा रहा था।

सलोन-परशदेपुर मार्ग पर केसवापुर गांव के पास तेज रफ्तार जीप ने उसको रौंद दिया। इससे रोहित ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया।

हादसे की सूचना पर ग्रामीण और परिवारीजन पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीण और परिवारीजन आक्रोशित हो गए।

बाद में पहुंचे कोतवाली प्रभारी पन्नेलाल समेत अन्य पुलिस कर्मियों का ग्रामीणों ने घेराव करते हुए हंगामा किया। साथ ही पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस के साथ तीखी तकरार हो गई।

बवाल बढ़ते देख डीह थाने की फोर्स भी बुला ली गई। करीब एक घंटे तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच शव उठाने को लेकर विवाद हुआ। बाद में पुलिस ने किसी तरह शांत किया तो शव उठाने दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामा राकेश सिंह ने तहरीर दी है। रिपोर्ट लिखकर मामले में कार्रवाई की जाएगी। चालक के नाम पते की जानकारी कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें