मिल एरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पावर कॉर्पोरेशन के रिटायर्ड जेई के घर से चोरों ने आठ लाख का माल पार कर दिया। दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। वारदात उस समय हुई, जब रिटायर्ड जेई परिवार समेत गांव गया हुआ था। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। पुलिस का दावा है कि जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
नगर पालिका कॉलोनी में रिटायर्ड जेई गया प्रसाद वर्मा परिवार समेत रहता है। शुक्रवार को धनतेरस पर परिवार समेत अपने गांव धौरहरा गया था। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब छह लाख रुपये की नकदी और दो लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए।
शाम को पीड़ित परिवार समेत घर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हो सकी। घर का सामान इधर-उधर बिखरा था। थानेदार आरके सिंह का कहना है कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। जल्द खुलासा होगा