फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से ढाई लाख रुपये लूटे

Mon, 06 Jul 2015 11:55 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की हवा निकाल दी। असलहे के बल पर दुकान में बैठे एक दुकानदार से ढाई लाख रुपये लूट लिए। यही नहीं विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन


दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर सीओ सदर और कोतवाल पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

 इस मामले में पुलिस कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

राना नगर निवासी रवि कुमार खटवानी की रायबरेली-कानपुर रोड पर खटवानी ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। दोपहर को दो बाइकों से चार बदमाश दुकान के बाहर आकर रुके। पहले दो बदमाश अंदर पहुंचे।

इसके कुछ देर बाद दो और बदमाश पहुंच गए। सभी व्यापारी से लूटपाट करने लगे। इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी कनपटी पर असलहा लगा दिया और ढाई लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


वारदात के बाद बदमाश बड़े आराम से भाग गए। सूचना पर सीओ सदर सत्यपाल सिंह, कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने घटना की जांच की।

साथ ही रेलवे स्टेशन स्थित गांधी आश्रम समेत कई स्थानों से संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर घटना का खुलासा करने में जुटी है। इस घटना से नागरिकों और व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें