फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों ने घर में की लूटपाट, महिला को चाकू मार किया घायल

Tue, 12 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
डकैती - फोटो : demo pic
विज्ञापन
लालगंज  कोतवाली क्षेत्र के रणमऊ मजरे सुल्तानपुर जाला गांव में सोमवार रात डकैतों ने एक घर पर धावा बोल दिया। विरोध करने पर महिला पर चाकू से वार कर घायल कर दिया और घर पर रखे बक्से आदि लेकर फरार हो गए। इसमें तीन लाख रुपये के जेवरात व 15 हजार नकदी थी।
विज्ञापन


बक्से मंगलवार सुबह गांव के बाहर खाली पड़े मिले। पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रणमऊ गांव निवासी बैजनाथ साहू ने बताया कि सोमवार रात घर पर सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। रात एक बजे करीब छह डकैत छत के रास्ते से घर के भीतर घुस गए।

डकैत घर के कमरों में रखे सूटकेस व बक्से ले जाने लगे। तभी आवाज होने पर बहू संगीता साहू की नींद खुल गई। उसने डकैतों को रोकने की कोशिश की। इस पर डकैतों उसके सिर पर चाकू से वार कर दिया। जिससे बहू घायल होकर बेहोश हो गई।
विज्ञापन


डकैत मौका पाकर सामन लेकर भाग खड़े हुए। सुबह गांव के बाहर बक्से आदि खाली पड़े मिले। पीड़ित ने बताया कि बक्सों व सूटकेस में तीन लाख के जेवर के अलावा 15 हजार रुपये नकद व जरूरी कागजात थे। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।

पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव में हुई घटना से दहशत में हैं। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल महिला को सीएचसी भेजा गया है। घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें