फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआई तलब, नशेड़ी सिपाही निलंबित

Fri, 04 Nov 2016 11:37 PM IST
रायबरेली
विज्ञापन
d - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में हेड मोहर्रिर पर रायफल तानने वाले सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। इतना ही नहीं, इस मामले में लापरवाही पर एसपी ने न सिर्फ प्रतिसार निरीक्षक को तलब किया, बल्कि उसे जमकर फटकार भी लगाई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गुरुवार की रात पुलिस लाइंस में हेड मोहर्रिर विनय कुमार मिश्रा ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान सिपाही धर्मेश समीर नशे में धुत होकर वहां पहुंचा। उसने हेड मोहिर्रर पर रायफल तान दी। 

हेड मोहिर्रर ने इसका विरोध किया तो सिपाही ने उसे जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, उसके साथ गालीगलौज भी की। इसी के साथ सिपाही ने परिसर में जमकर हंगामा किया। अन्य पुलिस कर्मियों के साथ प्रतिसार निरीक्षक राजबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने सिपाही का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। इसके बाद आरआई मामले को दबाने में जुट गए। इसी के चलते घटना की जानकारी पुलिस कप्तान तक को नहीं दी गई। यह प्रकरण पूरे दिन पुलिस लाइंस में चर्चा का विषय बना रहा।

घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को एसपी विनय यादव ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया। वहीं आरआई को तलब कर जमकर खरीखोटी सुनाई। एसपी ने बताया कि सिपाही धर्मेश समीर को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाह अफसरों और पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें