फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी को घायल कर 16 हजार लूटे

Tue, 05 Apr 2016 05:31 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
धन
विज्ञापन
खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी स्थित बैंक शाखा से रुपये निकालकर घर लौट रहे रिटायर्ड फौजी से सोमवार को दिनदाहडे़ साढे़ 16 हजार रुपये लूट लिए गए। बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी को गंभीर रूप से घायल भी कर दिया।
विज्ञापन


उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से भाग गए। सरेनी थाना क्षेत्र के देवपुर गांव निवासी व रिटायर्ड फौजी तेज बहादुर सिंह सोमवार को खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी स्थित बैंक शाखा से 16500 रुपये निकाले।

दिन में करीब साढे़ 11 बजे महारानीगंज में उसके दो किलो चीनी लेने के बाद जैसे ही अफ्सरी मोड़ के पास पहुंचा। बाइक से आए बदमाशों ने गाड़ी रोककर पहले रिटायर्ड फौजी से रास्ता पूछा। इसी दौरान एक बदमाश ने अपनी हेलमेट से तेज बहादुर सिंह के सिर पर कई वार कर दिये।
विज्ञापन


ससे वह घायल होकर गिर गया। उसके गिरते ही बदमाश रुपये रखे बैग को लेकर भाग निकले। तेज बहादुर ने 100 नंबर पर इसकी सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। एसओ खीरों अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़कर लूट का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें