मिल एरिया थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली किशोरी का आरोप है कि गांव का
ही रामविलास ने सोमवार की शाम आम देने के बहाने उसे गांव के बाहर बुलाया।
इसके बाद गांव स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास उसके साथ
दुराचार किया। शोरगुल मचाया तो आसपास के लोग आ गए, जिस पर आरोपी भाग गया।
एसओ अरुण शुक्ला का कहना है कि आरोपी रामविलास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली
गई है। लड़की को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।