फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला समेत चार को पीटा, घायल

Tue, 28 Jul 2015 11:31 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोखर थाना क्षेत्र के रैली कल्यानपुर गांव में मंगलवार को गर्भवती महिला समेत चार लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


खेत को गिरवी रख देने के चलते परिवार के लोगों ने ही लाठी-डंडे से हमला बोला। घायलों का आरोप है कि हमलावरों ने 20 हजार रुपये और सोने की चेन भी छीन ली है।

रैली कल्यानपुर निवासी लाला चार भाई हैं। बड़ा भाई चतुरी अलग रहता है, जबकि लाला समेत तीन भाई साथ में रहते हैं। बताते हैं कि लाला की मां बड़े भाई चतुरी के साथ, जबकि पिता धुड़कू तीन बेटों के साथ रहता है।
विज्ञापन


धुड़कू की तबियत खराब होेने पर भाइयों ने खेत को दूसरे के हाथ गिरवी रख दिया था। बड़ा भाई चतुरी इस बात से खफा था कि उसे बिना बताए खेत गिरवी क्यों रख दिया गया। दोपहर के वक्त लाला बाइक से कहीं जा रहा था।

इसी दौरान चतुरी और उसके बेटों ने लाला पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। बचाने दौड़ी लाला की पत्नी रामावती, भाई राजकुमार, भाई विलास की गर्भवती पत्नी देववती घायल हो गई।

सूचना पर एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां रामावती, देववती की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया। वहीं लाला, राजकुमार का इलाज किया गया।

 घायल लाला का आरोप है कि उससे 20 हजार रुपये और सोने की चेन भी छीन ली गई है। एसओ एसएन यादव का कहना है कि पिता ने खेत गिरवी रख दिया था। इसी बात से बड़ा भाई चतुरी खफा था।
विज्ञापन


इसी को लेकर हमला बोला गया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें