फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पति को गोली मारी, गंभीर

Fri, 21 Aug 2015 11:30 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल प्रधान पति को जिला अस्पताल से डॉक्टर ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा है। गोली चलाने वालों के बारे में जानकारी नहीं हो पाई है। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


परिवारीजन भी घटना के बारे में कुछ बता नहीं पा रहे। उधर पुलिस घटना से अनजान बनी थी। फुरसतगंज क्षेत्र में पूरे कल्लू मजरा पोठई की रहने वाली ग्राम प्रधान ऊषा देवी के पति रामकुमार मिश्र को गोली उस समय लगी जब वह सुबह करीब साढ़े चार बजे घर से बाहर निकले थे।

ग्राम प्रधान के मुताबिक अचानक किसी ने गोली चलाई जिसका निशाना उनके पति बने। गोली की आवाज सुनकर परिवारीजन बाहर भागे तो राम कुमार खून से लथपथ दरवाजे के पास जमीन पर पड़े थे।
विज्ञापन


प्रधान पति के पेट में गोली की गंभीर चोट थी। परिवारीजनों ने हमलावर के बारे में आसपास छानबीन भी लेकिन पता नहीं चल पाया। इस बीच घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्र हो गए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में प्रधान पति को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया। उधर परिवारीजन हमलावरों के बारे में कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं।

घटना की वजह पंचायत चुनाव का विवाद माना जा रहा है। उधर, एसओ एपी तिवारी ने घटना की जानकारी से इंकार किया। एसओ ने कहा कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें