फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालक के बेटे की अपहरण की आशंका

Thu, 10 Mar 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
टेंपो चालक के बेटे की अपहरण की आशंका।
विज्ञापन
सलेमपुर में घर से दुकान पर सामान खरीदने के लिए निकला टेंपो चालक का 14 वर्षीय बेटा गायब हो गया। चौबीस घंटे बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। टेंपो चालक की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर के सलाहाबाद वार्ड निवासी विजय शंकर पांडेय का बेटा नीरज पांडेय उर्फ लड्डू नगर के एक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता है। बुधवार को दोपहर में किराना की दुकान में सामान खरीदने के लिए घर से निकला। लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला । इससे परेशान घर वालों ने पूरी रात उसकी तलाश की। लेकिन पता नहीं चला।

पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे का अपहरण होने और किसी अनहोनी की आशंका जताई है। वहीं किशोर के गायब होने के बाद से घर वाले काफी परेशान हैं। इस बाबत इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि किशोर के गायब होने के मामले में गुमशुदगी दर्ज की गई है। इसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें