फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफजी कॉलेज की वेबसाइट पर पाकिस्तानी हैकर्स का फिर कब्जा

Thu, 28 Jul 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में बुधवार को हैक की गई एफजी कॉलेज की वेबसाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 फिरोज गांधी कॉलेज की वेबसाइट पर बुधवार को पाक हैकरों ने न सिर्फ फिर कब्जा कर लिया, बल्कि स्क्रीन पर पाक जिंदाबाद का नारा भी लिख दिया। इससे कालेज प्रबंधन और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्राचार्य की सूचना पर एसपी ने साइबर सेल व कोतवाली पुलिस को जांच सौंपकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


शहर स्थित फिरोज गांधी कॉलेज की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लूडाटएफजीसीडाटईडीयूडाट इन है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय के मुताबिक बुधवार शाम 5:20 बजे कार्य के लिए वेबसाइट खोली गई तो हैक होने की जानकारी मिली। तत्काल इसकी सूचना एसपी को दी।

स्क्रीन पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा है। गौरतलब है कि 21 जुलाई को भी एफजी कॉॅलेज की वेबसाइट को हैक कर लिया गया था। पहली बार हैक हुई वेबसाइट के बाद स्क्रीन में वेबसाइट हैक करने की जिम्मेदारी पाक हैकर अब्दुल्ला खान ने स्वीकार की थी।
विज्ञापन


स्क्रीन पर पाक जिंदाबाद के नारा लिखा था। पुलिस अधीक्षक विनय यादव का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। सदर कोतवाली पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। साइबर सेल की टीम भी लगा दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें