फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरपतगंज चौकी इंचार्ज पर महिला से छेड़खानी का आरोप

Thu, 21 Jul 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
छेड़खानी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने नरपतगंज चौकी इंचार्ज पर घर में घुसकर छेड़खानी किए जाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि  मामले की शिकायत लालगंज कोतवाल से की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत पर एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


गांव की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि बुधवार शाम वह घर पर थी। उसके पति किसी काम से बाहर गए थे। नरपतगंज चौकी इंचार्ज घर में घुस आए और उसके साथ छेड़खानी की। साथ ही विरोध करने पर मारपीट की।

पीड़िता का आरोप है कि इस मामले की शिकायत लालगंज कोतवाल से की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। एसपी विनय यादव ने जांच के आदेश दिए हैं। उधर, चौकी इंचार्ज राजपाल सिंह का कहना है कि महिला का पति एक मामले में नामजद है। वह मामले से पति का नाम हटवाना चाहती है। इसी वजह से महिला झूठा आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें