फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से लूटे 40 हजार रुपये

Thu, 23 Jul 2015 11:39 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक गल्ला व्यापारी से 40 हजार रुपये लूट लिए। इससे पहले कि व्यापारी के शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचते, बाइक सवार बदमाश भाग गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस जांच के बाद रिपोर्ट लिखने की बात कह रही है। गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे गोपाल सिंह मजरे दीनशाहगौरा निवासी देवतादीन गल्ला खरीदने का कार्य करता है।

रात में जिला मुख्यालय से बाइक से घर जा रहा था। डलमऊ रोड पर इच्छा सिंह का पुरवा गांव के पास पहुंचा, तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करके उसे रोका।
विज्ञापन


इससे पहले कि देवतादीन कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद उससे 40 हजार रुपये लूट लिए। गुरुवार की सुबह पीड़ित ने थाने पहुंचकर एसओ को जानकारी दी।
विज्ञापन


एसओ कमलेश पांडेय का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। फिर भी जांच कराई जा रही है। मामला सही मिलने पर कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें