बछरावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को नइया नाले में एक श्रमिक का शव संदिग्ध हालत में उतराता मिला। श्रमिक गुरुवार की दोपहर से लापता था। परिवारजन उसकी खोजबीन कर रहे थे।
पुलिस का कहना है कि मृतक शराब पीने का आदी था। नाले में कैसे पहुंचा, इसका पता लगाया जा रहा है।
महराजगंज के जुनिहा मजरे असनी गांव निवासी राममिलन कोरी (40) पुत्र महावीर घर पर रहकर मजदूरी करता था। गुरुवार को दोपहर वह घर से किसी काम के लिए निकला था।
रात में वापस नहीं आया। सुबह परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो उसका शव बछरावां के घुरौना और रामगांव के बीच नइया नाले में उतराता मिला।
पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बछरावां एसओ आरपी रावत ने बताया कि हो सकता है कि वह शराब के नशे में पानी में गिर गया हो, इससे उसकी मौत हुई हो।
फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट सकेगा।