फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से तीन लाख का माल पार किया

Mon, 18 Jan 2016 11:50 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव में रविवार रात चोरों ने एक किसान के घर से नकदी, जेवरात समेत तीन लाख का माल पार कर दिया। छत के रास्ते चोर घर में घुसे और चोरी करके भाग गए।
विज्ञापन


सुबह घटना की जानकारी से हड़कंप मच गया। पुलिस ने पड़ताल की। डिडौली गांव निवासी रामलखन सिंह किसानी करता है। रात में छत के रास्ते से चोर रामलखन के घर में कूदे।

इसके बाद नकदी, जेवरात आदि पर हाथ साफ कर लिया। लेकिन इसकी भनक परिवारीजनों को नहीं लगी। सुबह किसान और उसके परिवारीजनों की नींद खुली तो घर का सामान इधर-उधर बिखरा देख दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। किसान का कहना है कि चोर 4300 रुपये की नकदी, सोने का हार, सोने की अंगूठी समेत तीन लाख का माल ले गए है।

थानेदार अरुण शुक्ला का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द चोरी की घटना का खुलासा करके चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें