फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत तीन पर गैंगरेप का केस

Sun, 19 Mar 2017 12:41 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
gangrape - फोटो : getty images
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को महिला उत्पीड़न के 1090 पर मिली शिकायत पर कार्रवाई की।
विज्ञापन


शहर कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय के मुताबिक 1090 पर कुछ युवतियों ने शिकायत की है कि कई साल से बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीवन राम वाडले, बजरंगी प्रसाद, राजू बंधक बनाकर यौन शोषण कर रहे हैं।

शिकायत करने पर जान माल की धमकी देते रहे। नामजदों में एक युवती का जीजा भी शामिल है। युवतियों का कहना है कि तीनों ने शहर के एक मोहल्ले में बंधक बनाकर कई सालों से रखे हुए थे। मौका मिलने पर 1090 पर शिकायत की। कोतवाल का कहना है कि रिपोर्ट लिखकर जांच की जा रही है। नामजदों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें