फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग किसान की गला घोंटकर हत्या

Thu, 19 Nov 2015 11:48 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जमीन दिलाने के नाम पर मृतक से 40 हजार रुपये ले लिए थे। रुपया मांगने पर उसकी हत्या कर दी। हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मिल एरिया थाना क्षेत्र के नया पुरवा निवासी गिरधारी (70) किसानी करता था। उसके गांव के बाहर मंदिर है, जहां पर श्रीमदभागवत गीता का पाठ हो रहा है।

रात में गिरधारी श्रीमद्भागवत गीता का पाठ सुनकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रतंसीपुर के अशोक और दीपू ने गिरधारी पर हमला बोल दिया। गमछा से गला घोंटकर गिरधारी की हत्या कर दी।

इसी बीच गांव के कुछ लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। एसओ विपिन सिंह ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक के बेटे लालता की तहरीर पर पुलिस ने अशोक, दीपू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी अशोक ने मृतक को जमीन दिलाने की बात कही थी। इसके बदले उससे 40 हजार रुपये ले लिए थे। रुपया लेने के बावजूद मृतक को जमीन नहीं दिला रहे थे।

अशोक रुपया भी वापस नहीं कर रहा था। इसी के चलते अशोक ने दीपू के साथ मिलकर गिरधारी की हत्या कर दी। थानेदार विपिन सिंह का कहना है कि रिपोर्ट लिखकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें