फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान कागजात मांगे तो सिपाही की आंखों में झोंकी मिर्च

Thu, 23 Mar 2017 11:37 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
सिपाही की आंखों में झोंकी मिर्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान कागजात मांगने पर बाइक सवार युवक ने सिपाही के आंखों में मिर्च झोंक दी। इस घटना से अफरातफरी मच गई। आनन-फानन सिपाही को सीएचसी ले जाकर इलाज कराया गया।
विज्ञापन


इससे पहले कि आरोपी युवक मौके से भागे, चौकी इंचार्ज ने उसे दबोच लिया। सिपाही की तहरीर पर बाइक सवार युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घुरवारा चौकी इंचार्ज श्रवण कुमार श्रीवास्तव मंगलवार देर शाम सिपाही गोविंद पांडेय के साथ रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर चौदह मील के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान अनिल कुमार उर्फ गुड्डू निवासी नरसवां को रोका। इस पर अनिल रुका और बाइक खड़ी करके किराना की दुकान पर मिर्च का पैकेट खरीद लिया। जैसे ही सिपाही ने कागजात दिखाने को कहा, वैसे ही आरोपी ने सिपाही आंखों में मिर्च झोंक दी। इससे सिपाही की तिलमिला उठा। यह देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इससे पहले कि आरोपी युवक भागता, उसे चौकी इंचार्ज ने दबोच लिया। सिपाही को सीएचसी ले जाया, जहां उसका इलाज किया गया। सीएचसी के डॉ. रोहित चौरसिया का कहना है कि सिपाही की आंखों में मिर्च झोंकी गई थी। इलाज करने के बाद सिपाही ठीक हो गया और चला गया।  चौकी इंचार्ज का कहना है कि आरोपी अनिल के खिलाफ केस दर्ज करके मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें