फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Thu, 10 Mar 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
treatment - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक लेखपाल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसकी बाइक से एक बच्ची टकरा गई थी। बस इतनी सी बात पर कुछ लोगों ने हमला बोला।
विज्ञापन


लेखपाल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। लालगंज निवासी चौधी पासवान डलमऊ तहसील में लेखपाल पद पर तैनात है। सुबह बाइक से तहसील आ रहा था। नाथखेड़ा गांव के पास लेखपाल की बाइक से एक बच्ची टकरा गई।

इससे खफा कुछ लोगों ने लेखपाल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे लेखपाल को गंभीर चोटें आई। लेखपाल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। लेखपाल का कहना है कि बच्ची सड़क पर आकर खुद बाइक से टकराई।
विज्ञापन


बावजूद इसके कुछ लोगों ने हमला बोलकर पिटाई की। लेखपाल का कहना है कि हमलावर कौन थे, उन्हें इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि लेखपाल की पिटाई किए जाने की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें