ऊंचाहार (रायबरेली)। लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर गुरुवार को दिनदहाडे़ महिला से चेन छीनने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन लूटी गई चेन बरामद नहीं हुई है।
शहर में गोरा बाजार निवासी इंद्रनारायन त्रिपाठी की पत्नी सुनीला अपनी पुत्री के साथ स्कूटी से मायके सलारपुर जा रही थी। बाइक सवार दो युवको ने उनकी चेन छीन ली थी। घटना के बाद पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा।
राजू व हरीलाल नामक आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया लेकिन लूटी गई चेन बरामद नहीं हुई। थानेदार जीडी शुक्ला का कहना है कि चेन बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।