फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में कारोबारी की हत्या

Wed, 06 Apr 2016 11:58 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
कारोबारी मो. कोसिन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरेनी थाना में मंगलवार रात एक चिकन हाउस मालिक की चापड़ से वार कर हत्या कर दी गई। चिकन बेचने को लेकर दूसरे दुकानदार से मृतक का विवाद हुआ था। बस इतनी सी बात पर दो सगे भाइयों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


सरेनी गांव निवासी मो. कोसीन (35) और गांव के ही फड्डन की सरेनी चौराहा पर चिकन की दुकान है। रात में कोसीन और फड्डन में चिकन बेचने को लेकर विवाद हो गया। इस पर फड्डन और उसके भाई रज्जू ने चापड़ (मुर्गा काटने वाला औजार) से कोसीन पर हमला बोल दिया।

चापड़ से कई वार किए, जिससे कोसीन खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसके कान और सिर पर गंभीर चोट आई। पुलिस के मुताबिक चापड़ से करीब छह वार किए गए। घायल कोसीन को सीएचसी लालगंज के बाद जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वारदात की सूचना पर थानेदार आरके सिंह के अलावा सीओ लालगंज राम अर्ज ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। थानेदार आरके सिंह ने बताया कि मृतक के भाई मो. अमीन की तहरीर पर आरोपी फड्डन व रज्जू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

चिकन बेचने को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर वारदात को अंजाम दे दिया गया। दोनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। चिकन हाउस मालिक की पत्नी कुरैशी का कहना है कि पति की हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

आरोपी आए दिन जानमाल की धमकी दिया करते थे। मृतक अपने पीछे तीन बच्चे मो. मोईन (8), बेटी शहनाज (5), अल्तिया (2) को छोड़ गया है। वारदात से गांव में सन्नाटा पसरा है। लोगों में नाराजगी भी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें