फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़ चार लाख के जेवर चोरी

Thu, 03 Sep 2015 11:32 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर चार लाख के जेवर पार कर दिए। पुलिस के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों में नाराजगी रही।
विज्ञापन


संदीनागिन गांव निवासी जमील खां किसानी करता है। बुधवार की रात किसान के घर पर कोई नहीं था। घर में ताला बंद था। इसी बीच चोरों ने ताला तोड़ कर वहां रखे सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए।

किसान की पत्नी मोहम्मदुननिशा के मुताबिक, उसके बेटे जहीर के खिलाफ करीब दस दिन पहले एक गांव की युवती ने रेप का आरोप लगाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जहीर को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


जहीर को जमानत भी मिल गई थी। इसके बाद भी पुलिस उसके घर दबिश डाल कर परिवारीजनों को परेशान कर रही थी। महिला ने बताया कि पुलिस के डर से परिवार के सभी लोग घर में ताला बंद कर बाहर चले गए।
विज्ञापन


सुबह घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। घर में जेवर रखे थे, जिन्हें चोरों ने पार कर दिया। यही नहीं सूचना के बाद भी पुलिस दो घंटे देर से पहुंची।

इसे लेकर पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में नाराजगी है। एसओ विपिन सिंह का कहना है कि पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप गलत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें