फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रहे बालक का अपहरण

Sat, 20 Jun 2015 11:56 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम घर के बाहर खेल रहे एक बालक का अपहरण कर लिया गया। एक बाइक पर दो अपहरणकर्ता सवार थे। हालांकि अपहरणकर्ताओं के चंगुल से किसी तरह बालक बचकर भाग निकला। घटना के कई घंटे बाद हरकत में आई पुलिस ने एक नलकूप मालिक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस सेटिंग-गेटिंग करके मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। इससे पीड़ित पक्ष में नाराजगी है। बच्चे का अपहरण क्यों किया गया था, इसका कारण पता नहीं चल सका है।

आचार्य द्विवेदी नगर निवासी शाश्वत सिंह (10) पुत्र संतोष सिंह कक्षा छह का छात्र है। शाम को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग पहुंचे। बाइक सवार लोगों ने शाश्वत का अपहरण कर लिया। घटना की जानकारी से हड़कंप मच गया। सूचना के बावजूद पुलिस समय से मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन


अपहरण करने के बाद बालक को कप्तान का पुरवा स्थित एक नलकूप पर ले गए। इसी दौरान अपहरणकर्ता नित्यक्रिया के लिए चले गए, तभी बालक वहां से भाग निकला। बालक के सकुशल घर पहुंचने पर परिवारीजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


घटना की सूचना पिता संतोष सिंह ने पुलिस को दी। कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि नलकूप मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें