फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के कारण ढहा मकान, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (रायबरेली)। बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के पूरे गंगाराम मजरे बहादुरपुर निवासी राममोहन का कच्चा मकान ढह गया। गनीमत रही कि लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन



मकान ढहने से गृहस्थी नष्ट हो गई। राममोहन ने बताया कि कई दिन से बारिश हो रही थी। इसी वजह से उसका कच्चा मकान ढह गया।


मकान ढहने से अनाज, कपड़ा समेत अन्य सामान मलबे में दब गया। खाने-पीने तक का सामान घर नहीं बचा है। कोई सरकारी मदद भी नहीं दी गई है।


करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, बीडीओ सरला देवी ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें