सील होंगे 30 अवैध भवन
रायबरेली। शहर में अवैध रूप से निर्माणाधीन 30 भवनों को सील करने के आदेश दिए गए हैं। डीएम ने आरडीए के अधिशासी अभियंता को संबंधित भवनों को सील कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
आरडीए के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से शहर में अवैध रूप से भवनों का निर्माण रुक नहीं रहा है। निर्माणों का चालान करने के बाद भी सेटिंग होने के कारण निर्माण पूरा हो जा रहा है।
मामले में आरडीए के उपाध्यक्ष व डीएम संजय कुमार खत्री ने 30 अवैध भवनों को सील करने के आदेश दिए हैं। आरडीए के अधिशासी अभियंता एके राय ने बताया कि 29 जनवरी से भवनों को सील करने का काम शुरू किया जाएगा। डीएम ने 30 भवनों को सील करने के आदेश दिए हैं।