फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख बकाये पर 28 कनेक्शन काटे, सात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सात पर बिजली चोरी का केस
विज्ञापन

खीरों (रायबरेली)। विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता पीके सिंह के निर्देशन में सोमवार को चलाए गए अभियान में 28 कनेक्शन काटे गए, जबकि सात लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। खीरों विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता रामनाथ ने थाने में तहरीर देते हुये बताया कि सोमवार टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। अतरी मजरे दुकनहा गांव में बकाए पर काटे गए सात लोग बिना बकाया जमा किए चोरी से कनेक्शन जोड़ बिजली प्रयोग कर रहे थे। गांव निवासी जयकरन, राम खेलावन, राजकुमार, हरीनाथ, लल्लू, शिव बरन, चंद्रभूषण के खिलाफ थाने में बिजली चोरी की तहरीर दी गई है। एक्सईएन ने बताया कि 10 लाख बकाये पर 28 लोगाें के कनेक्शन काटे गए है। चेतावनी दी गई है कि यदि कोई बिना बकाया जमा किए कनेक्शन जोड़ता है तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें