जायस। अमेठी जिले के जायस कोतवाली में मंगलवार को बेकाबू पिकअप ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक गाड़ी घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कह रही है। बुजुर्ग की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे हकीम मजरे बहादुरपुर निवासी हसन रजा (65) पुत्र अजीम सुबह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर रायबरेली से गौरीगंज की तरफ जा रही पिकअप ने हसन रजा को रौंद दिया।
हादसे के बाद जिला अस्पताल के बाद हसन रजा को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौैत हो गई।
हसन रजा की मौत से बेटे इकबाल, इस्लाम, मुबारक, उजूल अहमद और पत्नी साबिरा समेत अन्य परिवारीजनों में रोना पिटना मच गया। दरोगा शिवबहादुर सिंह ने बताया कि बेटे इकबाल की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।