फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल-कपड़ों का शौक पूरा करने के

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। महंगे मोबाइल फोन और ब्रांडेड कपड़ों का शौक पूरा करने के लिए पांच दोस्त चेन स्नैचर बन गए। सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात पांचों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से लूट की दो चेन और 20 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन



एसपी सुजाता सिंह मंगलवार को पुलिस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि, सदर कोतवाल अशोक सिंह ने पुलिस टीम के साथ गोरा बाजार पावर हाउस के पास से लूटपाट की योजना बना रहे पांच बदमाशों को बीती रात गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए गोरा बाजार निवासी इरशाद, हामिद, मुस्तकीम उर्फ साजिद, करन राजपूत और सम्राट नगर निवासी फहीम के पास से सोने की दो चेन, 20 मोबाइल फोन व दो बाइक बरामद हुई हैं।
विज्ञापन



ये सभी दोस्त हैं और महंगे मोबाइल व ब्रांडेड कपड़ों का शौक पूरा करने के लिए शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं अंजाम देते थे।


13 जनवरी को इन्हीं बदमाशों ने एआरटीओ प्रवर्तन संदीप कुमार जायसवाल की मां फूल कुमारी की चेन लूटी थी। चेन स्नैचिंग की कई अन्य वारदातें अंजाम देने के साथ ही 10 जून को आईटीबीपी जवान ललित कुमार से इंदिरानगर में मोबाइल फोन भी इन्हीं बदमाशों ने लूटा था।
विज्ञापन



मुकदमा दर्ज कर पांचों बदमाशों को जेल भेजा गया है। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 60 हजार रुपये ईनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें