फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने किसान को पीटा, हजारों का माल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने किसान की पिटाई कर हजारों का माल लूटा
विज्ञापन


जगतपुर। थाना क्षेत्र के हरपुरहल्ला गांव में बुधवार रात नकाबपोश बदमाशों ने एक किसान को पीटा और नकदी, जेवरात समेत हजारों रुपये का माल लूट लिया।

लूटपाट के साथ ही बदमाशों ने घर में रखा सामान भी फेंक दिया। इस वारदात से हड़कंप मच गया। तहरीर पर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

हरपुरहल्ला गांव निवासी जगदीश रात में घर के बरामदे में सो रहा था। देर रात तक करीब पांच बदमाशों ने कनपटी पर असलहा लगाकर जबरन घर का दरवाजा खुलवा लिया।

इसके बाद लूटपाट की। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई भी की। पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरात और दो हजार रुपये की नकदी समेत 60 हजार से अधिक का माल लूट ले गए हैं।
विज्ञापन


पीड़ित के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर सभी भाग गए। एसओ ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें