फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात को लेकर हुई मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली बात पर मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन


लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के मटेहना गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में तीन लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मटेहना गांव निवासिनी सियावती ने बताया कि वह जानवर बांधने के लिए खूंटा लगा रही थी। तभी गांव के हरिश्चंद्र, सकुनचंद्र, भुल्लू, गीता देवी गालियां देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने मना किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर बचाने आई पुत्री नैना की भी आरोपियों ने पिटाई कर दी।

दूसरे पक्ष की गीता ने बताया कि गांव के ज्ञानी, शेर सिंह, नैना, सुंदरी उसकी जमीन पर खूंटा लगा रही थी। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी।

दोनों पक्षों ने तहरीर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने बताया कि एनसीआर दर्ज कर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें